फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिक्षक पर जानलेवा हमले के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में शारदा रोड पर अमेरिकन इंस्टीट्यूट के शिक्षक अमित त्यागी को गोली मारने के मामले में पुलिस 10 दिन बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। शनिवार को त्यागी के समाज के लोगों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

शिव शक्तिनगर निवासी अमित त्यागी शारदा रोड पर कनोहर लाल कन्या डिग्री कॉलेज के सामने स्थित अमेरिकन इंस्टीट्यूट में अंग्रेजी पढ़ाते हैं। यह इंस्टीट्यूट विश्व हिंदू परिषद के प्रभाग मंत्री निमेश वशिष्ठ का है। 26 सितंबर की रात निमेष वशिष्ठ इंस्टीट्यूट में ऊपर बैठे थे। अमित त्यागी अपना काम पूरा कर घर जाने के लिए इंस्टीट्यूट के ऊपर से नीचे आ रहे थे। वह सीढ़ी से नीचे उतरे तो पहले से घात लगाए नकाबपोश दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी थी। अमित त्यागी जान बचाने के लिए ऊपर इंस्टीट्यूट में भागे। इस दौरान दो गोली उनकी कमर में लग गई थी।
उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। निमेष वशिष्ठ की तहरीर पर ब्रह्मपुरी पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली लेकिन कोई ठोस सबूत हाथ नहीं आया। शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे त्यागी समाज के लोगों ने सीओ कैंट नवीना शुक्ला से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ ने उन्हें आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस मौके पर त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील त्यागी, राजेश त्यागी, रतीश त्यागी, कुलदीप त्यागी, मुकेश त्यागी, आशीष, प्रमोद, आशाराम त्यागी, महेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें