फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: कोरोना संक्रमित की डायलिसिस के बाद जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट सोमवार तक रहेगी बंद 

Sat, 02 May 2020 05:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी का सैंपल लेते कर्मचारी।
विज्ञापन

मेरठ में सिवालखास के कोरोना संक्रमित मरीज ने जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में गुरूवार को कराई थी, जिस कारण डायलिसिस यूनिट को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। सैनिटाइज के बाद अब सोमवार को यूनिट खोली जाएगी। 

विज्ञापन


पहले स्टाफ और मरीजों का टेस्ट कराया गया था, रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। संक्रमित मरीज़ की डायलिसिस करने वाले स्टाफ के 8 लोगों का 5 दिन बाद फिर से टेस्ट कराया जाएगा।

जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ पीके बंसल का कहना है कि डायलिसिस पूरे प्रोटेक्शन के साथ की जाती है। इसलिए किसी तरह का खतरा नहीं है।

स्टाफ की रिपोर्ट भी नेगेटिव है। फिर भी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में 22 लोगों की हर सप्ताह 66 डायलिसिस की जाती हैं। एक मरीज की सप्ताह में तीन डायलिसिस की चेन बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें