फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से डरकर मकबरे से गिरे किशोर के पैरों में सरिया घुसा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस से डरकर मकबरे से गिरे किशोर के पैरों में सरिया घुसा, हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला घोसियान में रविवार दोपहर मकबरे पर खेल रहे बच्चे पुलिस से डरकर भाग खडे़ हुए। इस दौरान एक किशोर करीब दस फुट की ऊंचाई से गिर गया। उसके पैरों में सरिया घुस गया। वहीं, परिजनों एवं आसपास के लोगों ने फैंटम सिपाही एवं होमगार्ड पर धक्का देने का आरोप लगाते हुए एसपी सिटी कार्यालय पर हंगामा किया।
विज्ञापन

मोहल्ला घोसियान निवासी समीर (13) पुत्र रईस दोपहर में अन्य बच्चों के साथ मकबरे पर खेल रहा था। इस दौरान रेलवे रोड थाने का फैंटम सिपाही वीरेंद्र राठी, होमगार्ड शिवा वहां पहुंचे। उन्होंने लॉकडाउन के चलते बच्चों को घर जाने के लिए कहा। इस पर बच्चे भाग खडे़ हुए। जिसके चलते समीर करीब दस फुट की ऊंचाई से गिर गया। जिससे उसके दोनों पैर में सरिया घुस गया। घटना की जानकारी पाकर भीड़ जुट गई। लोगों ने सिपाही व होमगार्ड पर किशोर को धक्का देकर गिराने का आरोप लगाया। इसके बाद एसपी सिटी कार्यालय पर हंगामा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, रेलवे रोड निवासी इंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। व्यापारी नेता शैंकी वर्मा ने भी पुलिस के खिलाफ शिकायत की। वहीं, बच्चे को जिला अस्पताल भेजा। इस बाबत एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि किशोर खुद ही नीचे गिरा है। हालांकि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें