फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानी महिला से मारपीट, साथियों ने कार से फेंका, अधिकारियों ने दिल्ली भिजवाया

Mon, 02 Nov 2020 12:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मोदीपुरम (मेरठ)

सार

  • अफगानिस्तान की महिला तीन साथियों के साथ ऋषिकेश से लौट रही थी दिल्ली
  • आपस में विवाद होने पर साथियों ने पीटा, महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट
  • दौराला थाना पुलिस ने महिला पुलिकर्मी के साथ पीड़िता को दिल्ली भेजा
विज्ञापन
अफगान महिला ऐलदा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश से घूमकर कार से दिल्ली लौट रही विदेशी महिला से उसके साथियों ने मारपीट कर दी। विरोध करने पर साथियों ने उसे सिवाया गांव के सामने गाड़ी से फेंक दिया और फरार हो गए। पीड़िता ने दौराला थाने में तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उच्च अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए पीड़िता को महिला पुलिसकर्मी के साथ दिल्ली भिजवाया।

विज्ञापन


अफगानिस्तान निवासी ऐलदा अपने साथियों मुल्ला सिद्दीकी, मुस्तफा व तबस्सुम के साथ दिल्ली आई थी। कुछ दिन पहले चारों हरिद्वार और ऋषिकेश घूमने गए थे। शनिवार देर रात चारों कार में सवार होकर दिल्ली लौट रहे थे।

सिवाया गांव से पहले चारों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। ऐलदा के साथियों ने उससे गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी और सिवाया गांव के सामने कार से फेंककर भाग गए। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे। उनकी सूचना पर पुलिस पहुंची और महिला को थाने ले आई। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस को ऐलदा की भाषा समझने में काफी परेशानी हुई। ऐलदा न सही तरीके से अंग्रेजी बोल पा रही थी न ही हिंदी। पुलिस ने अनुवादक को बुलाया।

पीड़िता ने तीनों साथियों पर सामान ले जाने, मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इसके बाद ऐलदा को महिला पुलिसकर्मी के साथ दिल्ली भेज दिया। इस संबंध में सीओ दौराला संजीव दीक्षित ने बताया कि अफगानी महिला की तहरीर पर उसके तीन साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें