फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग के लिए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया

विज्ञापन
पीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन देते अधिवक्ता। (मवाना)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। बार एसोसिएशन व सिविल बार एसोसिएशन द्वारा हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत सब रजिस्ट्रार कार्यालय में तालाबंदी की। पोस्टमार्टम के नाम तहसीलदार निरंकार सिंह को ज्ञापन दिया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा तक जुलूस निकाला और आधे घंटे तक नारेबाजी की।
बार एसोसिएशन व सिविल बार एसोसिएशन द्वारा प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को दिए ज्ञापन में कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए बीते 50 वर्षों से पश्चिम प्रदेश की जनता आंदोलनरत है, लेकिन अभी तक बेंच की स्थापना नहीं हो पाई है। जबकि महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में चौथी बेंच स्थापना की घोषणा की गई है। उक्त जिलों की कुल आबादी मात्र 1.64 लाख है, जबकि पश्चिम उत्तर प्रदेश के 22 जिलों की आबादी 7 करोड़ से भी ज्यादा है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग को लेकर आम संयुक्त सभा बार एसोसिएशन व समस्त दुकानें पूर्ण रूप से बंद रखते हुए शीघ्र हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग की। इससे पूर्व अधिवक्ताओं ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय को बंद कराते हुए तालाबंदी की। तहसील से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर पहुंचे। यहां नारेबाजी की।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव कुमार कंसल, महामंत्री मुकेश त्यागी, मवाना सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री प्रमोद कुमार शर्मा, रघुकुल तिलक, बिजेंद्र सिंह, श्रीबल्लभ, आशीष रस्तोगी, महताब, आशू गोयल, लेखराज सचदेवा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें