फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के हित सर्वोपरि, मिलकर करेंगे काम : संजीव पंवार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। सरधना बार एसोसिएशन के चुनाव में महामंत्री पद पर निर्वाचित हुए संजीव पंवार का सोमवार को अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सभी अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि संगठन में सभी को साथ लेकर अधिवक्ताओं के हित में कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हित सर्वोपरि हैं।
विज्ञापन

शनिवार को संपन्न हुए बार एसोसिएशन चुनाव में संजीव पंवार को महामंत्री चुना गया था। सोमवार को अधिवक्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ चैंबरों में जाकर अधिवक्ताओं से मुलाकात की और समर्थन के लिए आभार जताया। संजीव पंवार ने कहा कि चुनाव भले ही पैनल के आधार पर लड़ा गया हो, लेकिन चुनाव के बाद कोई पैनल नहीं होता। सभी अधिवक्ता एक परिवार की तरह हैं। इस मौके पर प्रशांत त्यागी, नवनीत गौतम, इनाम अली, विश्वेश कौशिक, अरविंद प्रताप सिंह, सऊद, जगपाल सिंह समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें