फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ टी-20 लीग : मेरठ कैंट कमांडोज की धमाकेदार जीत, फाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईएमटी और मेरठ जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित मेरठ टी-20 लीग के पहले क्वालीफायर मुकाबले में मेरठ कैंट कमांडोज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीबीसी एलीट को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही कैंट कमांडोज ने सीधे फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं, बीबीसी एलीट के पास फाइनल की रेस में बने रहने का अभी एक और मौका बाकी है।
विज्ञापन

मैच में मेरठ कैंट कमांडोज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बीबीसी एलीट के सलामी बल्लेबाज ईशु शर्मा और अर्जुन त्यागी ने 43 रनों की तेज साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दी, लेकिन मध्यक्रम इस लय को बरकरार नहीं रख सका। पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 145 रन बनाकर ढेर हो गई। कैंट कमांडोज की ओर से प्रिंस यादव और पृथ्वीराज सिंह चौहान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके, जबकि अक्षु बाजवा और अंकुर चौहान को 1-1 सफलता मिली।



रोमांचक रहा लक्ष्य का पीछा

146 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैंट कमांडोज की शुरुआत बेहद खराब रही। स्टार बल्लेबाज वर्धित छोकर बिना खाता खोले ही सुनील कुमार की गेंद पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद यशु प्रधान ने जीवनदानों का फायदा उठाते हुए 38 गेंदों पर 41 रनों (3 चौके, 2 छक्के) की जुझारू पारी खेली। कप्तान संदीप तोमर ने आक्रामक रुख अपनाते हुए महज 26 गेंदों पर 45 रनों (1 चौका, 5 छक्के) की पारी खेलकर जीत की राह आसान कर दी। अंततः कैंट कमांडोज ने 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 149 रन बनाते हुए जीत दर्ज की।
विज्ञापन




बीबीसी एलीट को दूसरे क्वालीफायर का सहारा

हार के बावजूद बीबीसी एलीट टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है। सोमवार शाम को व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर और शुभम स्मैशर्स माल रोड के बीच होने वाले एलिमिनेटर मैच की विजेता टीम का सामना बीबीसी एलीट से दूसरे क्वालीफायर में होगा। मंगलवार शाम को होने वाले इस मैच को जीतकर बीबीसी एलीट फाइनल में पहुंच सकती है।
विज्ञापन




प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच

क्रिकेटर दिव्यांश राजपूत ने लीग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
स्टार परफॉर्मर प्रिंस यादव ने बताया कि घरेलू मैदान पर खेलने का दबाव हमेशा रहता है, लेकिन ऐसे में अच्छा प्रदर्शन करना सुखद है।



इन खिलाड़ियों ने जीते पुरस्कार

अवार्ड विजेता खिलाड़ी टीम

मैन ऑफ द मैच प्रिंस यादव मेरठ कैंट कमांडोज

फाइटर ऑफ द मैच दिव्यांश राजपूत बीबीसी एलीट

मोस्ट इकोनॉमिकल बॉलर अर्जुन त्यागी बीबीसी एलीट

बेस्ट स्ट्राइकर प्रिंस यादव मेरठ कैंट कमांडोज

बेस्ट फील्डर यशु प्रधान मेरठ कैंट कमांडोज

मोस्ट सिक्सर संदीप तोमर मेरठ कैंट कमांडोज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें