फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder Case: जनसेवा केंद्र संचालक दीन मोहम्मद हत्याकांड के मामले में अधिवक्ता साजिद भी गिरफ्तार

Thu, 28 Jul 2022 03:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

नौचंदी थाना क्षेत्र के करीम नगर निवासी दीन मोहम्मद की 15 दिन पहले अपहरण के बाद हत्या हो गई थी। जनसेवा केंद्र संचालक था। पुलिस जांच पड़ताल में हत्या के पीछे लेनदेन का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
दीन मोहम्मद हत्याकांड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में जनसेवा केंद्र संचालक दीन मोहम्मद की हत्या के मामले में अधिवक्ता साजिद को भी नौचंदी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जोकि जेल में है।

विज्ञापन


नौचंदी थाना क्षेत्र के करीम नगर निवासी दीन मोहम्मद की 15 दिन पहले अपहरण के बाद हत्या हो गई थी। दीन मोहम्मद जनसेवा केंद्र संचालक थे। उसका शव भावनपुर थाना क्षेत्र के स्याल गांव के जंगल में मिला था। नौचंदी पुलिस ने खुलासा किया था कि जनसेवा केंद्र संचालक का समाज कल्याण विभाग में तैनात कर्मचारी से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।

यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर में मानव तस्करी का खुलासा, कई आरोपी गिरफ्तार, बिहार से लाए गए थे 25 नाबालिग मजदूर
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के चलते उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कई वारदात की थी इस मामले में समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी समेत दो लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस वारदात में शामिल अधिवक्ता साजिद फरार चल रहा था। इंस्पेक्टर नौचंदी जितेंद्र कुमार का कहना है कि हत्या की पूरी प्लानिंग अधिवक्ता साजिद ने ही रची थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें