अधिवक्ता फरहा फैज
सहारनपुर के प्रतापनगर निवासी अधिवक्ता फरहा फैज ने बताया कि तीन तलाक के खिलाफ वह करीब 10 साल से लड़ाई लड़ रही हैं, लेकिन 2015 में उन्होंने पीआईएल दाखिल की थी। इसके बाद तीन तलाक के खिलाफ कानूनी तौर पर लड़ाई लड़ती रहीं। होलीं, मेरा विरोध भी खूब हुआ, लेकिन मैं घबराई नहीं। मुस्लिम महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष करती रही।