फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक बिल: मुस्लिम महिलाओं ने मिठाई बांटकर किया खुशी का इजहार, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

Wed, 31 Jul 2019 01:12 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 6
जश्न मनाती मुस्लिम महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
तीन तलाक बिल राज्यसभा में पास होने से मुस्लिम महिलाओं में खुशी की लहर है। सहारनपुर में मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया, साथ ही मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार भी किया।
विज्ञापन

2 of 6
जश्न मनाती मुस्लिम महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
तीन तलाक बिल पास होते ही अनेक मुस्लिम महिलाएं सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता फरहा फैज के घर पहुंचीं और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

3 of 6
रमीशा ने रखें विचार - फोटो : अमर उजाला
खाताखेड़ी निवासी रमीशा ने कहा कि तीन तलाक मुस्लिम महिलाओं को प्रताड़ित करने वाला था। मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने का बड़ा काम किया है।

4 of 6
राबिया ने रखें विचार - फोटो : अमर उजाला
नेहरू मार्केट निवासी राबिया राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। उनका कहना था कि तलाक के दर्द को वही समझ सकता है, जिसने इसे झेला है। उन्होंने बिल पास होने को तमाम मुस्लिम महिलाओं की जीत करार दिया।
विज्ञापन

5 of 6
असमा ने भी रखें विचार - फोटो : अमर उजाला
वहीं देहरादून चौक निवासी असमा राव ने बिल पास होने को मुस्लिम महिलाओं की ऐतिहासिक जीत बताया। उन्होंने कहा कि हलाला पर भी सरकार को काम करना चाहिए, क्योंकि यह भी महिलाओं को प्रताड़ित करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रेशमा - फोटो : अमर उजाला
सराय निवासी रेशमा ने कहा कि मुस्लिम महिलाएं इस्लाम के खिलाफ नहीं हैं। इस्लाम में लिखी एक-एक बात उनके लिए सम्मानीय है, मगर मुस्लिम महिलाओं पर जबरन थोपे गए नियम गलत हैं। तीन तलाक पर अभी तक रवैया महिला विरोधी रहा है। सरकार ने जो कदम उठाया है वह सभी महिलाओं को न्याय दिलाने वाला कदम है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें