फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता अंजली हत्याकांड: कोर्ट में आरोपी पर हमला, भीड़ ने जमकर की धुनाई, किसी तरह जान बचाकर ले गई पुलिस

Tue, 13 Jun 2023 12:19 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ अधिवक्ता अंजली हत्याकांड : सोमवार को कोर्ट में आरोपी पर हमला कर दिया गया। इस दौरान भीड़ ने आरोपी की जमकर धुनाई की। वहीं, पुलिस किसी तरह आरोपी को बचाकर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
कोर्ट में आरोपी को पीटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में टीपीनगर क्षेत्र की न्यू मेवला कॉलोनी में महिला अधिवक्ता अंजली गर्ग की हत्या के मास्टरमाइंड सुरेश भाटी को सोमवार को पुलिस ने न्यायालय एसीजेएम कोर्ट संख्या पांच की अदालत में पेश किया। यहां से उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए गए। पुलिस भाटी को लेकर कोर्ट से निकली तो महिलाओं और लोगों की भीड़ ने उस पर हमला कर दिया। उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पुलिस लाइन से क्यूआरटी और सिविल लाइन थाने की पुलिस बुलाकर भाटी को कचहरी से निकाला गया।
विज्ञापन


महिला अधिवक्ता अंजली गर्ग के हत्यारोपी को न्यायालय में पेश करने को लेकर सुबह से ही कचहरी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। सोमवार दोपहर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के मौजूद न होने के कारण भारी सुरक्षा बल के साथ इंस्पेक्टर सिविल लाइन, चौकी इंचार्ज कचहरी की मौजूदगी में हत्यारोपी सुरेश भाटी को न्यायालय एसीजेएम पांच की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए। इस मौके पर आरोपी की ओर से कोई भी जमानत प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: देवी-देवताओं पर की अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेताओं का हंगामा, मवाना में धर्म परिवर्तन का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को 13 न्यायालय भवन के न्यायिक अधिकारियों के प्रवेश द्वार से 30-40 पुलिस वालों की सुरक्षा में पुलिस गाड़ी में ले जाने का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद भीड़ ने आरोपी को दौड़ा लिया, उसकी जमकर पिटाई कर की। पुलिस ने हल्का पुलिस बल प्रयोग कर सुरेश भाटी को गाड़ी में बिठाया और ले गई। बाद में जेल में दाखिल कराया गया।

यह भी पढ़ें: अधिवक्ता हत्याकांड: मास्टरमाइंड भाटी गिरफ्तार, घर के बाहर दिन निकलते ही वारदात को दिया था अंजाम

शूटरों से कराई थी अधिवक्ता की हत्या
टीपीनगर की मेवला कॉलोनी में सात जून की सुबह महिला अधिवक्ता डॉ. अंजली गर्ग की शूटरों ने घर के गेट पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड की साजिश टीपीनगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर सुरेश भाटी, शालू बेकरी के मालिक माधवपुरम निवासी यशपाल एवं माधवपुरम निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका के पति नीरज शर्मा ने रची थी। दो लाख रुपये देकर शूटर लिसाड़ी गांव के अनुज उर्फ मनहर और बेरीपुरा के रोहित उर्फ काकुल से हत्या को अंजाम दिलाया था। पांच आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। सुरेश भाटी को रविवार रात ही टीपीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें