सोमवार को नरेश अपनी स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से गए थे। वापस लौटने के दौरान उन्होंने हाईवे किनारे अपनी स्कूटी खड़ी कर दी और दूसरी दिशा में खड़े अपने परिचित से मिलने के लिए पैदल हाईवे पार करने लगे। इसी दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने उन्हें घायल हालत में सीएचसी दौराला में भर्ती कराया।
वहीं, उनकी हालत गंभीर देखते हुए मोदीपुरम स्थित अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद नरेश ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी कुसुम का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें: अधिवक्ता हत्याकांड: मास्टरमाइंड भाटी गिरफ्तार, घर के बाहर दिन निकलते ही वारदात को दिया था अंजाम
वहीं, फोन पर दोनों बेटों को पिता की सड़क हादसे में मौत की जानकारी मिली तो दोनों वहां से रवाना हो गए। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिस पर पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी मिलने पर ग्रामीण मृतक नरेश के घर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।