फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एडीओ पंचायत को दी भावभीनी विदाई

विज्ञापन
दौराला - एडीओ पंचायत के सेवानिवृत होने पर विदाई देते प्रधान। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
दौराला। ब्लॉक दौराला परिसर में एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार शर्मा की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

बीडीओ रामकुमार ने कहा कि प्रदीप कुमार शर्मा ने अपने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया। उनकी कार्यशैली सभी के लिए प्रेरणादायक रही है। उन्होंने विभाग और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। साथियों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख के पति ऋषिपाल भंडारी, प्रधान कुलदीप राखी, एडीओ विजय कुमार, पुष्पेंद्र, सुषमा, राहुल, अरविंद, मनीष, अमित, बृजनंदन, देवेंद्र, सचिन, मोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें