फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय में प्रवेश शुरू

विज्ञापन
सरधना। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय सलावा।
विज्ञापन
- बीपीईएस पाठ्यक्रम के लिए 2025-26 सत्र के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 13 अगस्त तक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय सलावा में बीपीईएस (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) पाठ्यक्रम में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण 1 से 13 अगस्त 2025 तक किए जा सकते हैं।
जारी विज्ञप्ति में बीपीईएस कोर्स के बारे में बताया कि 3 वर्ष के पाठ्यक्रम में 6 सेमेस्टर होंगे। खेल विश्वविद्यालय में 50 सीटें उपलब्ध हैं। कोर्स के लिए पात्रता अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। बीपीईएस पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद विद्यार्थी खेल शिक्षक, कोच, फिटनेस ट्रेनर, खेल अधिकारी, फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर, खेल प्रबंधन विशेषज्ञ आदि क्षेत्रों में कॅरिअर बना सकते हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल संगठनों में भी नौकरी के अवसर उपलब्ध रहते हैं। कोर्स के लिए पंजीकरण 1 अगस्त से प्रारंभ है जबकि अंतिम तिथि 13 अगस्त निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य के लिए तेजी से चल रहा निर्माण
सलावा में खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। सलावा में 700 करोड़ की लागत से 91.38 एकड़ में बन रहे विवि का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जा रहा है। निर्माण कार्य दो ब्लॉक में किया जा रहा है। 2 जनवरी 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नींव रखे के जाने के बाद 13 फरवरी 2024 को कंपनी ने कार्य शुरू किया था। कंपनी की ओर से 14 अगस्त 2025 तक कार्य पूरा करने की बात कही गई थी। पॉकेट-ए में प्रशासनिक ब्लॉक, एकेडमिक ब्लॉक, क्लास रूम कॉम्पलेक्स, सेंट्रल लाइब्रेरी और अफसर व कर्मचारियों के आवास व विद्यार्थियों के हॉस्टल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। पॉकेट-बी में स्टेडियम, फुटबाल ग्राउंड, फैसिलिटी सेंटर, इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें