मेरठ। भाजपा की ओर से रविवार को तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। भाजयुमो नेता विक्रम शर्मा ने बताया कि मेरठ शहर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी रहे कमलदत्त शर्मा की ओर से आयोजित बाइक रैली में हजारों राष्ट्रप्रेमी कार्यकर्ता भाग लेंगे। रैली का शुभारंभ दिल्ली रोड पर मेट्रो प्लाजा के सामने स्थित डॉ. भीमराम आंबेडकर की मूर्ति से होगा और समापन कचहरी स्थित डॉ. आंबेडकर की मूर्ति पर होगा। संवाद