फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू की नौवीं मेरिट 88 प्रतिशत से ऊपर

Thu, 03 Sep 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
स्नातक की खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने नौवीं (अंतिम) मेरिट जारी कर दी है। जिसमें कई विषयों की मेरिट सामान्य वर्ग में 80 प्रतिशत से ऊपर गई है। जबकि बीए जैसे कोर्स में भी मेरिट विभिन्न कालेजों में 60 से 70 के बीच रही।
विज्ञापन


उधर, विवि ने फैसला लिया है कि अभी यूजी प्रोफेशनल की मेरिट जारी नहीं की जाएगी, क्योंकि करीब 100 कालेजों ने अभी तक अपने यहां पर सेवारत शिक्षकों का ब्योरा नहीं दिया है। ऐसे में सभी विद्यालयों को तीन सितंबर तक शिक्षकों की सूची अपलोड करने का मौका दिया गया है। अगर फिर भी कॉलेज सूची अपलोड नहीं करते हैं तो उन्हें मेरिट सूची से बाहर कर दिया जाएगा।

बुधवार को प्रवेश समिति की मीटिंग में कई फैसले लिए गए। जिन छात्रों ने बीए, बीकॉम, बीएससी और बीएससी कृषि में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया था, लेकिन किसी कारणवश उनका दाखिला नहीं हो पाया है या कट ऑफ में नंबर नहीं आया है, उन सभी छात्रों के प्रवेश के लिए 7 सितंबर को ओपन मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। ऐसे सभी अभ्यर्थी जिन कालेजों में सीटें खाली हैं उनमें जाकर सीधे प्रवेश ले सकेंगे। इसके बाद आठ सिंतबर शाम पांच बजे तक कॉलेज ऐसे विद्यार्थियों की मेरिट बनाकर नौ सितंबर को दाखिला लेकर मेरिट के आधार पर कंफर्म करेंगे। इसके बाद किसी भी छात्र का प्रवेश नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें