फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू कैंपस में 15 सितंबर तक एडमिशन

Sat, 29 Aug 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने कैंपस के एंट्रेंस का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट विभागों को जारी कर दिया है। 15 सितंबर तक एडमिशन पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। रिजल्ट का मतलब चयन नहीं है। अब विभाग मेरिट तैयार करेंगे। मेरिट तैयार होने के बाद प्रवेशार्थियों की योग्यता चेक की जाएगी। इसके बाद एडमिशन होंगे।
विज्ञापन


विवि ने कैंपस में बीपीएड, एमपीएड, एमएड, एमफिल और एलएलएम में एडमिशन के लिए एंट्रेंस कराया था। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग, मेरठ कॉलेज और एनएएस कॉलेज में एलएलएम में एडमिशन के लिए एंट्रेंस हुआ था। एलएलएम एंट्रेंस का रिजल्ट अभी नहीं आया है। एलएलबी का रिजल्ट नहीं आने की वजह से रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है।

15 तक एडमिशन पूरे करने का काम मुश्किल लग रहा है। क्योंकि कई कोर्स के रिजल्ट लटके हुए हैं। विभाग एंट्रेंस से मेरिट तैयार करेंगे। मेरिट को विभागों के नोटिस बोर्ड पर डिसप्ले किया जाएगा। बीपीएड, एमपीएड, एलएलएम में एडमिशन के लिए सीसीएसयू और संबद्ध कॉलेजों के छात्रों के लिए चार प्रतिशत का वेटेज मिलेगा। एमफिल में एडमिशन के लिए वेटेज नहीं है।
विज्ञापन

 
विभाग के संपर्क में रहे आवेदक
एंट्रेंस का रिजल्ट विवि घोषित कर चुका है। सीटों के हिसाब से विभागों को मेरिट तैयार करनी है। विभाग मेरिट तैयार करने के बाद उसमें ऐसे प्रवेशार्थी जिनका रिजल्ट रुका है या योग्यता पूरा नहीं हो रही उसे चेक करेंगे। रिजल्ट का इनपुट कंप्यूटर सेंटर से लिया जाएगा। छात्र विभागों से पूरी जानकारी लेते रहें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें