फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी में पिछड़ी सीसीएसयू

Mon, 24 Aug 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू ने अंडर ग्रेजुएट कोर्स का सत्र तो शुरू कर दिया है, लेकिन पोस्ट ग्रेजुएशन का पता नहीं है। अभी मेरिट आने की भी डेट तय नहीं हुई है। 27 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन होंगे। जिनके रिजल्ट फंसे हैं, उनको लेकर विवि को फिर डेट बढ़ानी पड़ सकती है।
विज्ञापन


फिलहाल पीजी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। 26 और 27 अगस्त को यूजी और पीजी रजिस्ट्रेशन में करेक्शन का मौका दिया जाएगा। पीजी की मेरिट 27 अगस्त के बाद आनी है। 29 अगस्त तक पहली मेरिट आने की उम्मीद है।

 इसके बाद कॉलेज और कैंपस में एडमिशन होंगे। यूजी की आठवीं मेरिट के एडमिशन सोमवार से होंगे। विवि को पीजी की मेरिट जारी करने और यूजी के एडमिशन पर फुलस्टॉप लगाने का निर्णय करना है। आठवीं मेरिट के एडमिशन 25 अगस्त तक होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें