केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान द्वारा भी विजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने को लेकर नाराजगी जताई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही लगातार फजीहत होने के बाद पुलिस-प्रशासन ने रविवार देर रात उक्त मुकदमा एक्सपंज कर दिया है। एसओ सिविल लाइंस समयपाल अत्री ने बताया कि ग्रामीण कृष्णपाल द्वारा शपथपत्र दिए जाने के कारण विजय सिंह के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे को एक्सपंज कर दिया गया है।
जल्दबाजी में दर्ज किया गया था मुकदमा
विजय सिंह के खिलाफ 18 सितंबर की रात नाजिर संजय की तहरीर पर आनन-फानन में धारा-509 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। मुकदमा दर्ज कराने की जल्दबाजी में अफसरों ने यह तक पता लगाने की कोशिश नहीं की कि आखिर कलक्ट्रेट में सुखाए जा रहे अंडर गारमेंट्स विजय सिंह के हैं भी या नहीं। इसी का नतीजा रहा कि मामले को लेकर पुलिस-प्रशासन को न केवल सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल होना पड़ा, वहीं शासन स्तर तक भी प्रशासन को फजीहत झेलनी पड़ी। अफसरों का मानना है कि मुकदमा दर्ज कराने के लिए बेहद जल्दबाजी की गई, जितनी जल्द मुकदमा दर्ज हुआ, उसी तेजी के साथ इसे एक्सपंज भी करना पड़ गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/