फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शूटिंग में आदित्य ने रजत पदक पर साधा निशाना

विज्ञापन
सरूरपुर। राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद रजत पदक के साथ आदित्य धनकड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। कस्बा करनावल निवासी 16 वर्षीय निशानेबाज आदित्य धनकड़ ने दिल्ली में आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता है। इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 21 से 30 जून तक राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। 25 मीटर स्पर्धा में आदित्य धनकड़ ने सटीक निशाना लगाते हुए रजत पदक अपने नाम किया। आदित्य ने बताया कि वह वर्तमान में पंचकूला स्थित शूटिंग रेंज में नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास को दिया। अब उनका लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करना है। पदक जीतने की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और कस्बे के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें