फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों में नहीं हो रहा सुरक्षा मानकों का पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जनरथ एसी बस दुर्घटना के बाद भी रोडवेज सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। बसों के संचालन के लिए तय किए गए सुरक्षा मानकों में से कुछ मानक ही पूरे कर बसों को दौड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

एमडी ने जिन 21 बिंदुओं को तय किया है उनमें बस की फिटनेस, इंश्योरेंस, टैक्स, बस की छत, बस का फ्लोर, बस की आगे और पीछे की लाइट, टायर, स्टेपनी, टूल बॉक्स, फर्स्ट एड बॉक्स, तिरपाल, बस पर लगी रिफ्लेक्टर टेप, बस की सीट, पायदान, शीशे, बॉडी, वीटीएस, चालकों और परिचालकों की ड्रेस आदि का पालन करने को कहा गया है। इसके बावजूद न तो सभी कर्मचारी निर्धारित ड्रेस में आ रहे हैं और न ही बस से संबंधित मानकों को पालन किया जा रहा है। मेरठ रीजन के आरएम नीरज सक्सेना ने बताया कि रीजन के सभी डिपो के एआरएम को मुख्यालय से निर्धारित किए गए सुरक्षा मानकों की सूची भेजी जा चुकी है। अगर इसका पूर्ण रूप से पालन नहीं हो रहा होगा तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें