फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात बद्दो की देशभर में तलाश, जांच में जुटी कई टीम, एडीजी ने घोषित किया ढाई लाख का इनाम

Sun, 31 Mar 2019 12:58 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कुख्यात बदन सिंह बद्दो
विज्ञापन

पुलिस कस्टडी से फरार कुख्यात बदन सिंह बद्दो पर इनाम की राशि एक लाख से बढ़ाकर ढाई लाख रुपये कर दी गई। उस पर शिकंजा कसने के लिए सक्रिय हुईं सुरक्षा से जुड़ीं कई एजेंसियां बद्दो का नेटवर्क पंजाब में खंगाल रही हैं। वहीं, मेरठ पुलिस बद्दो के गुर्गों की कुंडली देख रही है। 

विज्ञापन


28 मार्च को मेरठ से पुलिस कस्टडी से भागे शातिर बदन सिंह बददो को ढूंढना पुलिस के लिए चुनौती बना है। बद्दो विदेश भाग गया, ऐसी चर्चाएं फैलने पर पुलिस और ज्यादा बेचैन हो गई है। फर्रुखाबाद जिले की पुलिस को मोहरा बनाकर बद्दो ने फरार होने की प्लानिंग की। इसमें काफी मोटा पैसा भी बद्दो ने पुलिस और अपने गुर्गों पर खर्च किया। पुलिस का कहना है कि मुकुट महल होटल के मालिक मुकेश गुप्ता, पपीत बढ़ला, लल्लू मक्कड़, सोनू सहगल, डिपिन सूरी, शिशुपाल, जवाहरलाल उर्फ पिंकू, एहतेशाम समेत कई लोगों की भूमिका बद्दो की फरारी में रही।

डीजीपी ने बढ़ाया इनाम
बदन सिंह बद्दो शातिर अपराधी होने के साथ माफिया भी है। वह विदेश भाग सकता है, इसको देखते हुए पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने उस पर इनामी राशि ढाई लाख रुपये कर दी है। जबकि बताया गया कि उस पर पांच लाख का इनाम करने की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। बद्दो पर इनाम बढ़ते ही पुलिस के साथ एसटीएफ, एटीएस व दिल्ली की स्पेशल टीम सहित कई सुरक्षा एजेंसियों की टीमें बद्दो और उसके गुर्गों की कुंडली खंगालने के लिए पंजाब रवाना हो गईं। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई नामी लोग भगाने में शामिल
पुलिस जांच में सामने आया है कि नामजद आरोपियों के अलावा भी शहर के कई नामी लोग बद्दो को भगाने में शामिल रहे हैं। जल्द ही इन लोगों से पुलिस पूछताछ कर सकती है। बद्दो से जान का खतरा जताने वाले कई लोगों ने इन नामी लोगों के नाम बताए हैं। पुलिस दावा करती है कि नामी लोगों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। वह बद्दो से कैसे जुड़े हैं, उसका कनेक्शन देखा जाएगा। 

जल्द करेंगे गिरफ्तार
बद्दो को भगाने में मेरठ शहर के कई नामी लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम पुलिस की जांच में आए हैं। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। बद्दो की तलाश में सुरक्षा एजेंसियां भी जुटी हैं। उसको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें