adg Meerut zone Prashant kumar
- फोटो : अमर उजाला
'मादक पदार्थो का दुरूपोयग एवं अवैध व्यापार विरोधी अंतरराष्ट्रीय दिवस' के मौके पर मेरठ में एडीजी जोन प्रशांत कुमार द्वारा पुलिस अफसरों को नशे से दूर रहने और समाज के लोगों को नशे से बचाने की शपथ दिलवाई गई।
एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार द्वारा बुधवार सुबह जोनल कार्यालय में नियुक्त पुलिस कर्मियों को नशीले पदार्थों का सेवन न करने की शपथ ग्रहण कराई। इस दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्वयं नशे से दुर रहने और समाज के लोगो को नशे से बचाने की कसम खाई।
एडीजी द्वारा पुलिसकर्मियों को नशीली दवाओं का अवैध व्यापर करने वालों को पकड़वाने में पूर्ण सहयोग करने की शपथ दिलाई गई।