फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुलिस चौकी का एडीजी ने किया निरीक्षण, सीएम आज करेंगे उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला पुलिस चौकी का एडीजी ने किया निरीक्षण, सीएम आज करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन

मवाना। नवीन मंडी में स्थापित महिला पुलिस चौकी का सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इसकी तैयारियाें का जायजा लेने रविवार को एडीजी राजीव सभरवाल और आईजी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसपी देहात को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
पुलिस महानिदेशक के आदेश पर नवीन मंडी में महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी की स्थापना की गई है। इसके शुभारंभ की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सोमवार को निरीक्षण के दौरान एडीजी ने थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर से महिला सुरक्षा समिति और हेल्प डेस्क के संबंध में जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला सुरक्षा समिति बनी हुई है। एडीजी ने थाना प्रभारी को साफ सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली चौकी प्रभारी बनीं अलका चौधरी
रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी की पहली प्रभारी उपनिरीक्षक अलका चौधरी बनाई गई हैं। उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके अतिरिक्त दो हेड कांस्टेबल प्रमोद, महकार, महिला आरक्षी निशू व हेमलता और आरक्षी गौरव व धर्मवीर भी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें