फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गढ़ गंगा मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे एडीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
- 10 किमी क्षेत्र में बोट से किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को एडीजी भानु भास्कर ने डीआईजी कलानिधि नैथानी के अलावा हापुड़ के डीएम और एसपी के साथ गढ़ गंगा मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेला सभागार कक्ष में व्यवस्थाओं की जानकारी ली और मेले के नक्शे का अवलोकन किया।
विज्ञापन

एडीजी ने गंगा स्नान मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने गढ़ गंगा पर बनाए गए अस्थायी टेंट हाउस का निरीक्षण किया। इसके बाद मेला क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था परखी और विभिन्न घाटों का भ्रमण किया। करीब 10 किलोमीटर क्षेत्र में फैले गढ़ गंगा मेले के घाटों और आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एडीजी ने जल पुलिस की बोट से गंगा में भ्रमण किया। उन्होंने घाटों पर सुरक्षा इंतजाम, पुलिस की तैनाती और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें