फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश के हत्यारोपियों का सुराग नहीं, परिवार ने मांगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़/मेरठ। दुग्ध व्यापारी आदेश गुर्जर की गोली बरसाकर हत्या करने के मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नही कर पाई है। शुक्रवार को आदेश का शव पोस्टमार्टम के बाद ग्राम जिठौला पहुंचा। शव देख परिवार में कोहराम मच गया। खादर के खरखाली गांधी गंगा घाट अंतिम संस्कार किया गया। वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन

डेरियो रछौती मुंडाली निवासी दुग्ध व्यापारी ऋषिपाल सिंह गांव में रंजिश के चलते ग्राम नारंगपुर जिठौला में परिवार समेत रहते हैं। बृहस्पतिवार देर शाम ऋषिपाल के पुत्र आदेश गुर्जर (25) की खटकी गांव के पास गोली बरसाकर हत्या कर दी गई थी। जबकि आदेश का छोटा भाई सुधीर जान बचाकर ईख के खेत में जा घुसा था। आदेश की हत्या में उसके छोटे भाई सुधीर ने डेरियो रछौती निवासी लोकेश पुत्र देवराज, महकार, जानू पुत्र हेम सिंह, सरवेंद्र उर्फ राहुल, लोकेश की बहन सोनी और प्रीति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने नामजद एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। इसके चलते परिवार में रोष है। एसपी देहात अविनाश पांडेय का कहना है कि रंजिश में आदेश की हत्या की गई है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार, आदेश के दो चाचाओं की भी हत्या हुई थी। इसमें आदेश जेल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें