28 विद्यालयों का संयोजन किया
सरधना। बीआरसी कार्यालय पर शुक्रवार को कम्पोजिट उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों के संविलियन को लेकर प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। इसमें ब्लॉक के 28 उच्च प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालयों का चयन किया गया। जिसमें दो सितंबर तक संविलियन होने के बाद एक ही प्रधानाचार्य की देखरेख में कामकाज होगा।
प्रदेश सरकार द्वारा एक ही परिसर में संचालित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को कंपोजिट कर दिया गया है। इस संबंध में शुक्रवार को बीआरसी कार्यालय पर बैठक हुई। एबीएसए लक्ष्मीकांत की अध्यक्षता में कम्पोजिट किए गए विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित हुए। सरधना ब्लॉक में अब तक दो तरह के स्कूल संचालित थे। जिनमें प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल थे। अब इन स्कूलों की तीन कैटेगिरी कर दी गई हैं। जिनमें प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालय शामिल हैं। सरधना ब्लॉक में अब तक 67 प्राथमिक व 47 उच्च प्राथमिक विद्यालय थे। ये सभी एक ही परिसर में संचालित थे। अब इन विद्यालयों में 28 प्राथमिक व 28 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को कम्पोजिट कर दिया गया है। दो सितंबर 2019 से इन विद्यालयों में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय का इंचार्ज एक ही प्रधानाचार्य होगा। ऐसे 28 कम्पोजिट विद्यालयों में छबड़िया, जुल्हैड़ा, झिटकरी, नंगला आर्डर, रार्धना, आलमगीरपुर फरीदपुर, भामौरी, खेड़ा, अक्खेपुर, दौलतपुर, कुशावली, कुलंजन, मेहरमती मीणा, बेगमबाद, कपसाड़, कैली चकबंदी, टांडा, प्राथमिक कन्या विद्यालय व उच्च प्राथमिक कन्या विद्यालय सकौती, जीतपुर, भरौटा, दशरथपुर, कनौड़ा, दादरी, शाहपुर पीरपुर, मामूरी, उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालय सरधना, उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या सरधना शामिल हैं। यहां बीआरसी शरद चौहान,पम्पोश कुमार, जिले सिंह, विरेंद्र सिंह, चेतन, सुनील, राजीव, रिजवान, हिमांशु, गायत्री, नीलम, सुनीता आदि उपस्थित रहीं।