इसके अलावा उसके खिलाफ गंगानगर थाने में दर्ज रिपोर्ट में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने की भी शिकायत की गई थी। इस मामले में तब से जांच चल रही थी। एक महीने पहले जनता दरबार में जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक से भी स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि वह गरीबों का हक छीन रहा है। लगातार भ्रष्टाचार कर रहा है। जिसके बाद राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने इस मामले में लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
यह भी पढ़ें: पार्षद का अपमान: IAS को बताने पहुंचे थे इलाके का हाल, हाथ-पैर पकड़ किया ये हाल, सारी हदें हुईं पार, तस्वीरें
उन्होंने लखनऊ में अधिकारियों से बात कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा था। सोमवार को अपर आयुक्त चैत्रा वी. ने राहुल भूषण को सस्पेंड कर दिया। आदेशों में कहा गया है कि राहुल भूषण गौड़ निलंबन की अवधि में जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय हापुड़ में संबद्ध रहेंगे।
एक साल में तीन बर्खास्त, छह हुए सस्पेंड
खाद एवं रसद विभाग में भ्रष्टाचार के तमाम आरोप लगते रहते हैं। राशन के कोटे से लेकर ठेके तक में भ्रष्टाचार की शिकायतें आती रहती हैं लेकिन कार्रवाई कम ही होती है। भ्रष्टाचार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले एक साल के भीतर ही यहां नौ कर्मचारियों पर कार्रवाई हो चुकी है। आरएफसी अपर आयुक्त चैत्रा वी. ने एक साल में तीन कर्मचारियों को बर्खास्त किया। राहुल से पहले छह कर्मचारी सस्पेंड किए जा चुके हैं। इसके अलावा छह ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड किया। उन्होंने कहा है कि भ्रष्टाचार के मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।