फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अपर मुख्य सचिव ने औद्योगिक क्षेत्र का किया निरीक्षण

विज्ञापन
खरखौदा में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारे का निरीक्षण करते अपर मुख्य सचिव (प्रशास
विज्ञापन
- विदेशी कंपनियों द्वारा खरीदी गई भूमि पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश
विज्ञापन

- विद्युत व्यवस्था, सीएनजी पाइपलाइन, सड़क सहित सभी मूलभूत सुविधाओं जल्द उपलब्ध कराई जाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा (मेरठ)। अपर मुख्य सचिव औद्योगिक एवं अवस्थापना विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ ने गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित होने वाले औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। वहीं अपर मुख्य सचिव ने पहले चरण की 214 हेक्टेयर भूमि पर विदेशी कंपनियों द्वारा खरीदी गई भूमि पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी दिशा निर्देश दिए।
गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे मेरठ में करीब 500 हेक्टेयर भूमि पर औद्योगिक गलियारा विकसित होना है। प्रशासन ने दो वर्ष पहले गांव बिजौली व खरखौदा के करीब 823 किसानों की करीब 214 हेक्टेयर भूमि खरीद ली थी। जिसमें अपना उद्योग स्थापित करने के लिए अमेरिका, थाईलैंड व जापान सहित कई देश व स्वदेशी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र का दौरा किया था। पहले चरण की भूमि पर ही चार देशों की कंपनियों ने प्लॉट खरीद लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को करीब 1:30 बजे जिलाधिकारी डॉ. आलोक कुमार, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश, एसडीएम दीपक कुमार, तहसीलदार रवि प्रजापति सहित कई अन्य अधिकारियों के साथ गांव बिजौली स्थित गोविंदपुरी अंडरपास के पास पहुंचे। अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने पहले चरण की भूमि का दौरा किया और यूपीडा द्वारा विकसित की जा रहीं मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली। अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को आदेश दिए कि चार देशों की कंपनियों ने जो जमीन खरीदी है उस पर वह जल्द ही अपना निर्माण शुरू करना चाह रहे हैं। उससे पहले कंपनियों के लिए विद्युत व्यवस्था, सीएनजी पाइपलाइन, सड़क सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें