फिल्म अभिनेता इनाम उल हक के ससुर और वरिष्ठ रंगकर्मी सरदार अनवर की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। बुधवार को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें पिलखनी स्थित मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। सरदार अनवर सहारनपुर शहर के मोहल्ला ढोली खाल के रहने वाले थे। करीब 70 साल उनकी उम्र थी। बताया गया कि वरिष्ठ रंगकर्मी होने के साथ ही कई बार भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) के अध्यक्ष भी रहे हैं।
बता दें कि उनके दामाद अभिनेता इनाम उल हक भी सहारनपुर जिले के ही रहने वाले हैं। वे एयरलिफ्ट और जोली एलएलबी-2 सहित कई बड़ी फिल्मों में किरदार निभा चुके हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें