हाथरस में जयंत चौधरी पर हुई लाठीचार्ज के विरोध में मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए बड़ौत में रालोद कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने व संचालन युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर ने किया।
बैठक में शामिल क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह व मेरठ संगठन मंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि जयंत चौधरी पर हाथरस में हुई लाठीचार्ज पार्टी कार्यकर्ता व किसान बर्दास्त नहीं करेंगे। सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर रालोद नेता विश्वास चौधरी, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, सुरेश मलिक, संजीव मान, विकास प्रधान, सुरेश राणा, शरद तोमर, राहुल कुमार, बबली तोमर, नरेश ठेकेदार, बिजेन्द्र डायरेक्टर, मुनेश बरवाला आदि शामिल रहे।