फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: डेयरी संचालकों की मनमानी, मुख्य सड़क पर धान की पुआल की थ्रेसिंग, राहगीर परेशान

Tue, 06 Oct 2020 08:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • पालिका ने पूर्व में सड़क पर धान की पुआल की थ्रेसिंग करने वालों पर जुर्माने का किया था प्रावधान
  • पुलिस व पालिका कर्मियों ने कई बार धान की पुआल की थ्रेसिंग करते पकडा, चेतावनी देकर छोडा
विज्ञापन
thrashing - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना नगर में कुछ डेयरी संचालकों के मनमाने रवैय्ये से नगर के लोग परेशान हैं, वहीं मार्गों से निकलने वाले राहगीर भी परेशान हैं। कुछ डेयरी संचालक जहां एक तरफ नाली व नालों में गोबर बहाकर नगर की सफाई व्यवस्था को पलीता लगा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ डेयरी संचालकों के द्वारा सड़क पर धान की पुआल से लदी ट्रैक्टर ट्राॅली खड़ी कर थ्रेसिंग करते हैं। इससे मार्ग से होकर गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पडता हैं। पालिका के द्वारा इस तरह से सड़क पर थ्रेसिंग करने वालों पर जुर्माना लगाने की बात कही थी। 

बेगम समरू की राजधानी सरधना नगर की साफ सफाई व्यवस्था पीएम मोदी के स्वच्छ भारत मिशन अभियान के बावजूद भी पटरी पर नहीं लौट पा रही हैं। जिसका सबसे बडा कारण नगर में कुछ डेयरी संचालकों की मनमानी माना जा रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

पालिका के द्वारा पूर्व में नाली व नालों में गोबर बहाने वाले डेयरी संचालक व सड़क पर धान की पुआल से लदी ट्रैक्टर ट्राॅली खड़ी कर थ्रेसिंग करने वालों पर भी जुर्माना लगाने की बात कही थी। नाली व नालों में गोबर बहाने वालों पर जुर्माना भी लगाया गया लेकिन वसूली अभी तक नहीं हो सकी।

कुछ डेयरी संचालक अभी भी सड़क पर ट्रैक्टर ट्राॅली खड़ी करके जहां एक तरफ मार्ग अवरूध कर रहे हैं, वहीं धान की पुआल की थ्रेसिंग से मार्ग से होकर निकलने वाले राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सरधना नगर में नंगला आर्डर रोड, कालंद रोड, सरधना झिटकरी मार्ग पर धान की पुआल की थ्रेसिंग के कारण मार्ग से होकर गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती हैं।

पूर्व में पालिकाकर्मी व पुलिस के द्वारा थ्रेसिंग करने वाले डेयरी संचालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, लेकिन उसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों का कहना है कि इस समस्या की तरफ भी पालिका व तहसील अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए। 

मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, इस संबध में पालिका कर्मचाररियों को निर्देशित किया जाएगा -एसडीएम/कार्यकारी ईओ अमित कुमार भारतीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें