फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक को नमस्ते नहीं करने पर दो दरोगा लाइन हाजिर, एसपी ने पुलिसकर्मियों को दी ये चेतावनी

Sun, 03 Nov 2019 12:41 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर जनपद में एसपी संजीव त्यागी ने चांदपुर थाने में तैनात दो दरोगाओं को विधायक से नमस्ते नहीं करने पर लाइन हाजिर किया है। उन्होंने जिले की पुलिस से जनप्रतिनिधियों का सम्मान करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


चांदपुर थाने में तैनात गजेंद्र सिंह व जयवीर मान एक कार्यक्रम के दौरान चांदपुर की विधायक कमलेश को देखकर कुर्सी से खड़े नहीं हुए और न ही उन्हें नमस्कार किया। इसकी शिकायत एसपी से की गई। 

यह भी पढ़ें: रंगरलिया मनाते दरोगा का युवती के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल, देखें ये 11 तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया गया। एसपी ने जिले की पुलिस को निर्देश दिए हैं कि जिले के जनप्रतिनिधियों के प्रति व्यवहार अच्छा होना चाहिए। जो भी समस्या वे बताते हैं उसे ध्यान से सुनें और निस्तारण करें। दुर्व्यवहार बिल्कुल न करें और संयमित भाषा का प्रयोग करें। अगर भविष्य में चांदपुर जैसी घटना की पुनरावृत्ति होती है तो सस्पेंड किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें