प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर औद्योगिक इकाइयों के साथ ही निर्माण क्षेत्रों में हो रही गतिविधियों पर विशेष नजर रख रहा है।
शनिवार को भी मुजफ्फरनगर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 330 दर्ज हुआ है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विवेक राय ने बताया कि खतौली में संचालित नेशनल हाईवे के हॉट मिक्स प्लांट को पांच नवंबर तक बंद कराने के आदेश लखनऊ कार्यालय से जारी किए गए हैं। इस प्लांट पर ही कुछ दिन पूर्व 18 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की संस्तुति भी की गई थी।
यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: नेशनल हाईवे के हॉट मिक्स प्लांट पर 18 लाख जुर्माना, 16 कोल्हू भी कराए बंद
वहीं शहर में प्रदूषण को कम करने के लिए पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। साथ ही भोपा रोड स्थित मीनू पेपर मिल प्रबंधन ने स्वयं ही पांच नवंबर तक मिल का संचालन नहीं करने की सहमति दी है।
उधर, शामली में जिगजैग तकनीक से संचालित नहीं करने पर 50 ईंट भट्ठों पर एक करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। शामली जिले में 195 ईंट भट्ठे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/