चेहरे के साथ-साथ चारपाई के कपड़े भी जल गए थे। परिजन पीड़िता को लेकर अस्पताल जाने लगे, लेकिन गेट पर पहुंचे तो वह बाहर से बंद मिला। इसके बाद परिवार के लोगों में भी चीख पुकार मच गई। युवती पर एसिड अटैक की सूचना मिलते ही पुलिस में अफरातफरी मच गई।
शादी के लिए दबाव बना रहा था जीजा
छह साल पहले सिराज की शादी युवती की बड़ी बहन से हुई थी। आरोपी के युवती से संबंध बन गए और वह शादी के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस के मुताबिक सिराज की पत्नी के बच्चे नहीं हो सकते थे। इसलिए उसने साली से शादी का मन बना लिया। वहीं, साली के मेरठ में एक अन्य युवक से प्रेम संबंध हो गए।
कुछ दिन बाद युवती की शादी हापुड़ में तय हो गई। जिसे लेकर आरोपी जीजा बौखला गया। उसने बदला लेने के लिए युवती पर तेजाब डाल दिया। सिराज गाड़ी चलाता है और शुक्रवार रात दिल्ली से लौटते वकत वह अपनी ससुराल पहुंचा। वहां उसने घर में घुसकर तेजाब फेंक दिया।