फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे में कैद हैवानियत: अमर उजाला के खुलासे पर क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन, पुख्ता तथ्यों पर दबोचा हैवान

Fri, 03 May 2019 11:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी - फोटो : अमर उजाला
समय सुबह छह बजे। स्थान जागृति विहार स्थित विमल चंद का आवास। जैसे ही इस शानदार आवास पर क्राइम ब्रांच की टीम ने विमल चंद को दबोचा तो लोग अचंभे में पड़ गए। यह सोचकर कि सभ्य समाज के बीच में रह रहा, शरीफ सा दिखने वाला यह व्यक्ति इतना व्यभिचारी भी हो सकता है। आगे तस्वीरों में जानें आखिर कैसे अमर उजाला ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए सभ्य समाज के बीच छिपे इस दरिंदे को सलाखों के पीछे पहुंचाया: -
विज्ञापन

2 of 10
आरोपी विमल चंद - फोटो : अमर उजाला
बच्चियों का यौन शोषण करने वाले हैवान विमल चंद की करतूत का खुलासा करने के लिए अमर उजाला की रिपोर्टिंग टीम ने लगातार दो दिन तक प्रमाण जुटाने के लिए काम किया। इस टीम ने एक जांच टीम की ही तरह काम करते हुए ऐसे प्रत्येक तथ्य की पड़ताल की जिससे यह साबित किया जा सके कि जागृति विहार की इस कोठी में हैवानियत हो रही है। 

क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया। इससे पहले पुख्ता तथ्य जुटाए ताकि किसी तरह का कोई झोल न रहे। सटीक जानकारी, ठोस रणनीति और बेहतर तरीके का परिणाम रहा कि विमल चंद सलाखों के पीछे पहुंच गया।
विज्ञापन

3 of 10
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी की घिनौनी करतूत - फोटो : अमर उजाला
जागृति विहार के बाशिंदे स्तब्ध हैं। उन्हें यह पता ही नहीं था कि विमल चंद ऐसा व्यक्ति है तो समाज के बीच में रह रहा एक कलंक सरीखा है। मासूम बच्चियों का यौन शोषण कर रहा है। बृहस्पतिवार अमर उजाला के ऑपरेशन के साथ कदम से कदम मिलाते हुए जब उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जब जाकर लोगों को इसकी जानकारी हुई। दरअसल झकझोर देने वाले इस घटनाक्रम का खुलासा करने के लिए अमर उजाला ने फूल प्रूफ प्लानिंग तैयार की। 

4 of 10
गिरफ्तारी के लिए पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला को पता चला कि जागृति विहार स्थित विमलचंद की कोठी में कुछ गलत हो रहा है। इस पर अमर उजाला रिपोर्टिंग टीम ने इस पर काम शुरू कर दिया। दो दिन तक कोठी पर नजर रखी गई। टीम ने पूरी तरह से निगहबानी की। यह टीम मामले की तह तक पहुंची तो सनसनीखेज बात सामने आई। विमल चंद मासूम बच्चियों का यौन शोषण कर रहा था। अब जरूरी था कि इस मामले के पुख्ता प्रमाण जुटाए जाएं ताकि इस घिनौने चेहरे को बेनकाब किया जा सके। 
विज्ञापन

5 of 10
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी के साथ तीन से चार मासूम भी दिखाई दे रही हैं। - फोटो : अमर उजाला
इस पर मुस्तैदी से काम हुआ और अमर उजाला के हाथ विमल चंद के ही मकान के भीतर लगे कैमरों की फुटेज लग गई। इन फुटेज में उसका पूरा घिनौना कृत्य कैद था। फुटेज में जो व्यक्ति है वह विमल चंद ही है, इसकी पुष्टि के लिए अमर उजाला ने सोशल मीडिया को छाना। 

 
विज्ञापन

6 of 10
बच्चियों से यौन शोषण का आरोपी विमल चंद, पुलिस ने इसे गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला
फेसबुक एकाउंट से विमलचंद को ट्रेस किया। यहां तक कि एलआईसी के कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों से बात कर पुष्टि की कि यह व्यक्ति विमल चंद ही है जो एलएआईसी से रिटायर हो चुका है। हालांकि इन सभी को यह भनक  नहीं लगने दी गई कि यह व्यक्ति क्या घिनौना कृत्य कर रहा है। इन सभी ने इसे शरीफ आदमी ही बताया।

 
विज्ञापन

7 of 10
घटना का खुलासा करते एसएसपी नितिन तिवारी - फोटो : अमर उजाला
पुख्ता तथ्य जुटाने के बाद अब समय था विमल चंद के इस मामले के इस घृणित कृत्य के खुलासे का, वह भी इस तरह की इसकी भनक पाते ही वह गायब न हो जाए। कुछ गलत न कर गुजरे। इस पर भी अमर उजाला टीम ने नजर रखी। बुधवार रात को लगभग दो बजे अमर उजाला टीम ने एसएसपी नितिन तिवारी से संपर्क साधा और पूरे प्रकरण से अवगत कराया। फुटेज देखकर एसएसपी भी दंग रह गए। उन्होंने तत्काल टीम का गठन किया। 

8 of 10
गिरफ्तारी के लिए पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम - फोटो : अमर उजाला
आधी रात को ही यह क्राइम टीम अमर उजाला ऑफिस पहुंची और अन्य तथ्यों पर भी मंथन किया। पूरी प्लानिंग की। इस दौरान अमर उजाला की एक अन्य टीम वहीं विमल की कोठी पर पैनी नजर रखे थी। तथ्य पूरे होने तक खबर का प्रकाशन रोक कर रखा, और देर रात जैसे ही अखबार का प्रकाशन हुआ क्राइम ब्रांच टीम एक्शन में आ गई।

9 of 10
पुलिस के दबोचने पर खुद को छुड़ाने की कोशिश करता आरोपी - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला रिपोर्टिंग टीम ने क्राइम ब्रांच टीम के साथ जाकर विमल चंद का आवास क्राइम टीम को ट्रेस करा दिया। अमर उजाला टीम भी साथ थी। सुबह छह बजे विमल के आवास पर दिनचर्या शुरू हो गई। पुलिस ने गेट खुलवाया और विमल चंद को दबोच लिया। उसने विरोध किया। आसपास के कुछ लोग भी आ गए पर जब उन्होंने अमर उजाला में छपी खबर और फुटेज को देखा तो वह भी दंग रह गए। वह अचंभित थे कि उनके बीच रहने वाले यह व्यक्ति इस कदर हैवानी प्रवृति का निकला।

 
विज्ञापन

10 of 10
आरोपी विमल चंद को गिरफ्तार कर लेजाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सामाजिक जिम्मेदारियों का किया निर्वहन
अमर उजाला ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। ऐसा व्यक्ति जो मासूम बच्चियों के साथ इस तरह का कृत्य कर रहा हो उसका सलाखों के पीछे जाना बेहद जरूरी था। इसी पर अमर उजाला ने अपनी पूरी योजना तैयार की ताकि समाज में न केवल यह व्यक्ति बेनकाब हो सके बल्कि अभिभावक भी सजग हो जाएं। उन्हें भी यह खुलासा अलर्ट कर दे कि मासूम बच्चों को लेकर वे सजग रहें। देखें कि कि जहां आ-जा रहा हैं, वहां कुछ असामान्य तो नहीं है। यदि इस तरह का है तो तत्काल इस पर गंभीरता दिखाएं। विमल चंद का कृत्य तो वैसे भी अक्षम्य ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें