फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: अमर उजाला के न्यूज रूम में पहुंचे सीबीएसई के टॉपर्स, सभी ने खोले सफलता के राज

Fri, 03 May 2019 02:29 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
न्यूज रूम में सीबीएसई के टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई 12वीं कक्षा के टॉपर्स को अमर उजाला मोहकमपुर कार्यालय में सम्मानित किया गया, तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। इसके बाद जैसे ही टॉपर्स अमर उजाला के न्यूज रूम में पहुंचे तो उन्होंने अपनी सफलता के राज खोले। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए टॉपर्स के सफलता की कहानी...
विज्ञापन

2 of 9
सीबीएसई के टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला कार्यालय में सभी टॉपर्स ने मिलकर केक काटा और खुशियां मनाईं। अमर उजाला की ओर से टॉपर्स को रियल हीरो की कहानियों से जुड़ी किताब उपहार में दी गई। टॉपर्स ने अपनी सफलता की कहानी भी सुनाई। बताया कि उनकी इस जीत के पीछे बड़ा हाथ उनके अभिभावकों का है।
विज्ञापन

3 of 9
न्यूज रूम में सीबीएसई के टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला
ऑल इंडिया थर्ड टॉपर वंशिका, अनन्या और दिव्या ने कहा कि हमारी सफलता में मम्मियों का बड़ा योगदान है। दिव्या के साथ उनके पापा डॉ. संजीव अग्रवाल भी आए थे। संजीव अग्रवाल एमपीएस मेन विंग कैंट में प्रिंसिपल हैं।

4 of 9
न्यूज रूम में सीबीएसई के टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला
आईएएस बनना चाहते हैं टॉपर्स
यूपी बोर्ड की तरह ही सीबीएसई के टॉपर्स में आईएएस और इंजीनियर बनने की चाहत है। केवल कला वर्ग ही नहीं, विज्ञान और कॉमर्स विषय लेकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी भी प्रशासनिक सेवाओं में जाना चाहते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
सीबीएसई के टॉपर्स को सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला
आयोजन में ये टॉपर हुए शामिल
अनन्या गोयल केएल इंटरनेशनल, दिव्या अग्रवाल, वंशिका एमपीजीएस शास्त्रीनगर, राघव गोयल, सेजल गोयल, मयंक अग्रवाल, निकुंज गर्ग डीपीएसआई, अशोक सेंट जोंस स्कूल, सक्षम एमपीएस मेन विंग, श्रेष्ठा गर्ग सीजेडीएवी सेंटेनरी, सावन आईआईएमटी स्कूल, सूफियान खान एमपीएस, श्रुति गोयल मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल, अंशिका शर्मा, विनायक अग्रवाल, अदिति मिगलानी शांति निकेतन विद्यापीठ, सौम्या एमपीजीएस कैंट, कशिश बब्बर, कश्या, शालिनी द एवेन्यू पब्लिक स्कूल, भूमिका गार्गी गर्ल्स स्कूल, पुलक, इशिता, सुहानी डीपीएस, श्रेया, संभव जैन, वंशिका, धैर्य व आस्था इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल आदि टॉपर्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन

6 of 9
सीबीएसई के टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला
पेपर आउट होने से थी टेंशन
टॉपर्स ने कहा कि फिजिक्स और अकाउंट्स का पेपर लीक होने की काफी सूचनाएं आईं। लेकिन सब ठीक रहा और नंबर भी अच्छे आए तो खुशी मिली है।
विज्ञापन

7 of 9
सीबीएसई टॉपर - फोटो : अमर उजाला
कोई मूवी देखकर तो कोई घूमकर मनाएगा जश्न
टॉपर्स सफलता का जश्न माता-पिता और दोस्तों के साथ मिलकर मनाएंगे। कुछ ने एवेंजर्स द एंड गेम फिल्म की बुकिंग करा ली है। तो कुछ आउटिंग पर जाएंगे। वहीं कुछ टॉपर्स ने मम्मी-पापा से फोन और कपड़ों की डिमांड की है।

8 of 9
सीबीएसई टॉपर - फोटो : अमर उजाला
इंटरनल च्वाइस बढ़ने से मिला लाभ
बोर्ड ने पिछले वर्षों के मार्किंग पैटर्न को इस बार बदला। स्टेप वाइज मार्किंग स्कीम को लागू किया, जिसका लाभ छात्रों को मिला। रिजल्ट अच्छा आया। इसी तरह बोर्ड ने इंटरनल च्वाइस भी बढ़ाई। हर विषय में पेपर में इंटरनल च्वाइस अच्छी थी, इसलिए छात्रों को पेपर में विकल्प खूब मिले।
विज्ञापन

9 of 9
सीबीएसई टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला
देहरादून रीजन से मेरठ का अंतिम रिजल्ट
मेरठ का देहरादून रीजन का यह अंतिम रिजल्ट है। इस वर्ष से मेरठ नोएडा रीजन में शामिल हो चुका है। 2019 की परीक्षा के बाद जो रिजल्ट आएगा, वो नोएडा रीजन से होगा। मेरठ इस वर्ष नोएडा रीजन में आ चुका है, लेकिन परीक्षा देहरादून रीजन से ही हुई है। इस वर्ष परीक्षा भी नोएडा रीजन से ही होगी।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें