फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सोशल मीडिया पर महिला को आरोपी कर रहा अश्लील मैसेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी की एक महिला ने शुभम पर अश्लील टिप्पणियां व पीछा करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला के अनुसार, दिल्ली सड़क निवासी शुभम चार माह से उसे परेशान कर रहा था। वह रास्ते में अश्लील कमेंट व सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था।
विज्ञापन

नौचंदी थाने में पूर्व शिकायत के बावजूद उसकी हरकतें जारी रहीं। जनवरी से वह पीड़िता व उसके परिवार को अश्लील संदेश भेज रहा था। अप्रैल 2026 को पीड़िता अपनी मां व बहन के साथ आरोपी के घर पहुंची। वहां शुभम व परिजनों ने उन्हें बंद कर मारपीट, गाली-गलौज, अश्लील हरकत की। पुलिस ने जांच के बाद शुभम, मां, भाई व तीन अज्ञात पर प्राथमिकी की। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने जल्द आरोपियों को पकड़ने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें