फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अभद्रता पर अस्पताल संचालक ने थाने में दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे के एक निजी अस्पताल संचालक ने कुछ लोगों द्वारा अस्पताल में की गई अभद्रता के बाद थाने पहुंचकर तहरीर दी और कई गंभीर आरोप लगाए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


अस्पताल संचालक सुनील त्यागी ने बताया कि शनिवार शाम उनके अस्पताल पर बाइक सवार दो अज्ञात युवक पहुंचे। दोनों ने अस्पताल संचालक और स्टाफ से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जबरन रुपये की मांग शुरू कर दी। विरोध किया तो उक्त युवक और उग्र हो गए। स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल के स्टाफ ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही दोनों युवक अपनी बाइक मौके पर छोड़कर भाग गए। इसके बाद में उक्त बाइक को अस्पताल संचालक ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद अस्पताल संचालक ने थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।

थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दोनों पक्षों के बीच पैसों के लेनदेन का है। पुलिस पूरे मामले का पता लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें