फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टावर से लाखों के उपकरण चोरी करने का आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी में दिल्ली रोड स्थित श्रीराम इलेक्ट्राॅनिक शोरूम की तीसरी मंजिल पर लगे मोबाइल टावर से आरआरयू सहित लाखों की कीमत के उपकरण चोरी करने के आरोपी समीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। समीर हिंडन विहार थाना नंदग्राम गाजियाबाद का रहने वाला है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार दो माह पूर्व रिठानी में इस शोरूम की छत पर लगे टावर से चोरों ने आरआरयू यूनिट के उपकरण चोरी कर लिए थे। मैनेजर जोगेंद्र सिंह निवासी सरधना की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले समीर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी समीर ने अपने दोस्त कासिम और कयूम के साथ मिलकर चोरी करने की बात कबूल की। अब पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों और चोरी किए गए सामान को खरीदने वालों की तलाश कर रही है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें