फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लाएं मिट्टी से बने गणेश जी की मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एनवायरमेंट क्लब के तत्वावधान में रविवार को भारत माता चौक बेगमपुल पर ईको फ्रेंडली गणेश चतुर्थी पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्लब सदस्यों ने आमजन से गणेश उत्सव में मिट्टी से बने गणेश लाने काे कहा। क्लब सदस्य सीतांशु सक्सेना ने श्रीगणेश का वेश धारण कर लोगों को इको फ्रेंडली गणेश की मूर्ति घर लाने हेतु जागरूक किया। लोगों को बताया कि पीओपी से बनी मूर्तियां नदियों को प्रदूषित करती हैं, जिससे जलीय जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। एनवायरमेंट क्लब ने बेगमपुल से लेकर फव्वारा चौक आबूलेन तक एक जागरूकता पैदल मार्च भी निकाला। सभी ने भारत माता चौक पर प्लास्टिक बहिष्कार करने की शपथ ली। कार्यक्रम में क्लब संस्थापक सावन कनौजिया, पीयूष शर्मा, लक्ष्य निचंत, मुस्कान, राहुल, यशिका, आयुषी, सचिन, वंश, ईशा, हिमांशु, किन्नी, सीतांशु, रक्षिता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें