फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लॉट बेचने का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के सरताज ने नौ नामजद समेत 15 आरोपियों पर उसकी जमीन को फर्जी तरीके से बेचने व मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने जांच कर आरोपियों के खिलाफ शनिवार धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
धर्मपुरा ईदगाह निवासी सरताज ने प्राथमिकी में बताया कि उसने 18 दिसंबर 2025 को उमर गार्डन कॉलोनी में 125 वर्गगज का प्लॉट खरीदा था। इसकी रजिस्ट्री सब रजिस्ट्रार तृतीय कार्यालय मेरठ में कराई थी। आरोप है कि शकील, नाजिम, अलाउद्दीन, हाजी अनीस, साजिद, परवेज, अनस, लंगड़ा मास्टर और हाजी ताजुद्दीन समेत कई लोगों ने साजिश कर मूल दस्तावेजों में छेड़छाड़ की और उसकी जमीन को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक फरवरी को वह प्लॉट पर निर्माण कार्य कराने पहुंचा था। तभी आरोपी लाठी डंडे व रॉड लेकर मौके पर आए और निर्माण कार्य रुकवा दिया और जमीन को अपनी बताते हुए विरोध करने पर पीड़ित व उसके पुत्र शानू के साथ मारपीट की। मजदूरों और ठेकेदार को भी वहां से भगा दिया। इसके बाद भी निर्माण के प्रयास पर लगातार धमकियां दी गईं। इससे पीड़ित का परिवार दहशत में है। इस मामले में सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें