फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भजनों की प्रस्तुतियों ने भावविभोर किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भारत विकास परिषद की शास्त्रीनगर शाखा की ओर से रविवार को बच्चा पार्क आईएमए हॉल में भव्य भजन संध्या कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में भगवान राम, कृष्ण एवं अन्य धार्मिक विषयों पर आधारित भजनों ने सभी को भावविभोर कर दिया। शाखा सदस्यों एवं बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर मन मोहा। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के संघर्षपूर्ण जीवन, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर आधारित प्रस्तुति रही। इसके अतिरिक्त गंगा अवतरण का मंचन भी किया गया। संचालन सचिव राजीव शर्मा और महिला संयोजिका अमृता अरोड़ा ने किया। अध्यक्षता राकेश बिंदल ने की। कार्यक्रम में मेजर सत्य प्रकाश गौड़, करुणेश हालन, संजय वर्मा, संजीव शुक्ला, वेद प्रकाश शर्मा, विश्वनाथ मित्तल, डॉ. गौरव दत्ता, शशि गौड़, रंजन सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें