फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देकर लूट करने का आरोपी तमंचे संग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लिफ्ट देकर लूट करने का आरोपी तमंचे संग गिरफ्तार
विज्ञापन

सरधना। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात तमंचा समेत लूटपाट के एक आरोपी को धर दबोचा। आरोपी पर सरधना और मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाने में लूट व जानलेवा हमले का मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस ने शनिवार को उसे जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढे़ तीन बजे पुलिस ने चेकिंग के दौरान हैदर उर्फ भोला पुत्र यामीन को तमंचे के साथ पकड़ा। उसे थाने लाकर पूछताछ की। पता चला कि उसके खिलाफ मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाने में हाल ही में एक टैक्सी चालक से लूटपाट करने का मामला दर्ज था।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि छतरपुर महरौली दिल्ली निवासी प्रशांत पुत्र विनोद टैक्सी लेकर दिल्ली से हरिद्वार जा रहा था। रास्ते में सड़क हादसा हो गया।
इस दौरान हरिद्वार की ओर अपने वाहन से जा रहे सरधना क्षेत्र के गांव मिलक माजरा निवासी इमरान पुत्र मेहरदीन, जानू उर्फ जान मोहम्मद पुत्र आस मोहम्मद और हरलालपुरा निवासी हैदर उर्फ भोला ने घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए अपनी कार में बैठा लिया। इन्होंने रास्ते में घायलों से लूटपाट की। लूटपाट का मुकदमा मंसूरपुर थाने में दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

इस मामले में इमरान व जानूू उर्फ जान मोहम्मद को मंसूरपुर थाना पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि हैदर उर्फ भोला को शनिवार को सरधना पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें