मेरठ जनपद के मवाना में फलावदा थाना क्षेत्र की एक महिला ने कस्बे के व्यक्ति पर चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं मंगलवार को सीओ के आदेश पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
महिला ने बताया कि उसका पति मजदूरी करता है। पति ने कस्बा निवासी उसमान से बीस हजार रुपये उधार मांगे थे। आरोप है कि 25 जुलाई को वह एक प्राइवेट वाहन से अपने मायके खतौली जा रही थी तभी आरोपी ने रुपये देने की बात कहते हुए उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद अनजान स्थान पर ले जाकर चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया।
आरोप है कि उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई गई। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी बार-बार दुष्कर्म करता रहा। मंगलवार को सीओ के आदेश पर आरोपी उस्मान अंसारी पुत्र फारूक निवासी मोहल्ला ऊंचा थाना फलावदा के खिलाफ दुष्कर्म, घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: ठंड से छूटी कंपकंपी: कोहरे ने किया परेशान, धूप के नहीं हो रहे दर्शन, पांच डिग्री पहुंचा तापमान
प्रधानाचार्य पर कड़ी कार्रवाई की करेंगे मांग
राजकीय हाईस्कूल की छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को समाज के लोगों ने बैठक कर एडीजी को ज्ञापन देने की रणनीति बनाई। पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि बुधवार को मेरठ के जेल चुंगी चौराहे पर मेरठ, मुजफ्फरनगर, हस्तिनापुर, रामराज सहित कई स्थानों के समाज और व्यापारी संगठन के लोग एकत्रित होंगे। सभी घटना की निंदा कर एडीजी से आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाने के संबंध में ज्ञापन देंगे।
यह भी पढ़ें: Baghpat: मासूम शौर्य के अंतिम संस्कार में उमड़ा पूरा गांव, छह दिन बाद खेत में दबा मिला था शव