मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ घर में घुसकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने और फिर अश्लील हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी मुर्सरत को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने अपना नाम विशाल बताया था।
किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ फरवरी को परिवार के किसी रिश्तेदार की तेहरवीं में जाने के बाद किशोरी घर पर अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी मुर्सरत घर में घुस आया और तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के साथ मारपीट भी की। पुलिस की कार्रवाई इस संबंध में सीओ सुधीर कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।