फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: करंट लगाकर विवाहिता की हत्या का आरोप, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला ताला फैक्ट्री में  नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला अहमदनगर ताला फैक्टरी वाली गली में विवाहिता अनम (22) की सोमवार शाम पानी गर्म करने वाली इमर्शन रॉड से करंट लगने से मौत हो गई। उसके मायके वालों ने मौके पर पहुंच कर हंगामा करते हुए विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया। मृतका की मां शहजादी की तहरीर पर लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने मृतका के पति काशिफ और सास के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन




एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला तारापुरी निवासी अनम का निकाह करीब डेढ साल पहले अहमदनगर निवासी काशिफ के साथ हुआ था। दोनों के दो महीने की एक बच्ची है। काशिफ ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम को अनम इमर्शन रॉड से पानी गर्म कर रही थी। इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। परिवार वाले उसे लेकर एक डॉक्टर के यहां गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद सूचना पाकर मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंचे। अनम की मौत पर मायके वालों ने वहां हंगामा कर दिया। सूचना पर लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने करंट लगाकर अनम की हत्या की है। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझा बुझा कर शांत किया। बाद में मृतका की मां ने दहेज की खातिर पति और सास पर विवाहिता की करंट लगाकर हत्या करके का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।





दूसरी पत्नी के लिए हत्या करने का आरोप

मेरठ। घटनास्थल पर हंगामा कर रहे मृतका अनम के भाई फैजान ने दूसरी पत्नी के लिए उनकी बहन की हत्या का आरोप अपने बहनोई काशिफ पर लगाया। फैजान ने आरोप लगाया कि काशिफ ने एक अन्य महिला से दूसरा निकाह कर रखा है जिसका उनकी बहन अनम विरोध करती थी। इसी कारण अनम की करंट लगाकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें