फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्वान के नवजातों पर कार चढ़ाकर मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। कस्बे के छोटा बाजार स्थित प्राइमरी पाठशाला नंबर एक में अपनी शिक्षिका पत्नी को छोड़ने आए एक व्यक्ति पर मोहल्ले के लोगों ने एक श्वान के नवजातों पर कार चढ़ाकर मारने का आरोप लगाया है। लोगों ने पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन


कस्बा स्थित रामलीला मैदान में प्राइमरी पाठशाला नंबर एक में मोदीपुरम निवासी एक व्यक्ति की पत्नी शिक्षिका हैं। बुधवार को वह अपनी पत्नी को स्कूल छोड़ने के लिए कार से आए थे। लोगों का आरोप है कि गली में सड़क किनारे आवारा श्वान के नवजात सो रहे थे। उन्होंने नवजातों के ऊपर कार का पहिया चढ़ा दिया। इस कारण चार नवजातों की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने इसका विरोध किया। मोहल्ला निवासी मनाेज कुमार, अशोक कुमार, गुड्डू शर्मा, विक्रम, अवनीश सैनी, आर्यन, अनिल कुमार, धर्मवीर सैनी ने बताया कि विरोध करने पर उक्त व्यक्ति ने कहा कि सड़क पर श्वान के पिल्ले सोएंगे तो मारे ही जाएंगे। लोगों ने उक्त व्यक्ति को नामजद करते हुए चौकी पर तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें