फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सिंचाई नाली के पास खाई खोदने का आरोप, एसडीएम से कार्रवाई की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र के गांव अटेरना निवासी किसान ने गांव के ही व्यक्ति पर सिंचाई नाली के किनारे गहरी खाई खोदकर नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। किसान ने उपजिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव अटेरना निवासी सतेंद्र ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के ही संजय अपने खेत में जेसीबी मशीन से करीब छह फीट गहरी खाई खुदवा रहा है। आरोप है कि खाई सिंचाई की नाली के सहारे खोदी जा रही है, जिससे नाली प्रभावित हो रही है और उसके खेत तक पानी पहुंचने में बाधा उत्पन्न हो सकती है। पीड़ित किसान का कहना है कि विपक्षी के खेत में पहले से गन्ने की फसल बोई हुई है और उसका खेत समतल है। इसके बावजूद उसे नुकसान पहुंचाने की नीयत से खाई खोदी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान ने बताया कि नौ मई को उसने डायल-112 पुलिस को सूचना देकर जेसीबी से हो रही खुदाई रुकवाई थी। इसके बाद थाना सरधना पुलिस ने उसे प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत करने की सलाह दी। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है, जिसकी भरपाई भविष्य में संभव नहीं होगी। किसान ने एसडीएम से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें