फोटो
संवाद
मेरठ। भारतीय खेल प्राधिकरण और खेल निदेशालय के निर्देशों पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से खेलों इंडिया मिशन के तहत स्कूलों में अभियान चलाया जा रहा है। खेलों के कोच स्कूलों में जाकर बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। सोमवार को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव के नेतृत्व में एथलेटिक कोच गौरव त्यागी ने सरस्वती मंदिर खंड एक स्कूल में जाकर बच्चों को खेलों के लाभ बताए। उन्होंने बच्चों को खेलो इंडिया स्कीम के बारे में बताया और उसके द्वारा होने वाले लाभ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के अलावा खेलों का भी विशेष महत्व है। इस मौके पर मीनाक्षी भटनागर, प्रफुल त्यागी आदि मौजूद रहे।